businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम नहीं बढेंगे"

Source : business.khaskhabar.com | Jun 13, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 No price hike for domestic LPG cylindersनई दिल्ली। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को एक अहम फैसले में कहा कि सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। साथ ही सब्सिडीयुक्त एलपीजी सिलेंडरों की संख्या में सरकार कोई कटौती नहीं करेगी।

 प्रधान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार की नजर बनी हुई है। प्रधान ने संवाददाताओं से कहा, "एलपीजी सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं को मौजूदा दर से ही भुगतान करना है। उपभोक्ताओं पर सरकार कोई अतिरिक्त भार नहीं डालेगी। उपभोक्ताओं को जिस दर पर और जितनी संख्या में एलपीजी सिलेंडर मिल रहे हैं, वे आगे भी मिलते रहेंगे।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0