businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस लाइफ में हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है निप्पॉन

Source : business.khaskhabar.com | Sep 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Nippon stake in Reliance Life seeks to increaseटोक्यो। जापान की कंपनी निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस भारतीय साझा उपक्रम रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस में इस क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने की अधिसूचना जारी होने के बाद अपनी हिस्सेदारी वर्तमान 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करना चाहती है। यह जानकारी यहां एक मीडिया रिपोर्ट से मिली। निक्केई एशियन रिव्यू ने रिलायंस समूह के प्रबंध निदेशक अमिताभ झुनझुनवाला के हवाले से कहा, ""दोनों पक्ष वार्ता कर रहे हैं और जैसे ही भारतीय बीमा कंपनियों में विदेशी निवेश बढ़ाने वाला कानून पारित हो जाएगा, वे समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।"" रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल धीरूभाई अंबानी ने निप्पॉन की हिस्सेदारी बढ़ाने की इच्छा का स्वागत किया है। रिपोर्ट में कहा गया है, ""निप्पॉन लाइफ भारत में अकूत संभावना देख रही है। भारत की अर्थव्यवस्था के हिसाब से वहां बीमा का प्रसार जापान तथा अन्य विकसित देशों के मुकाबले आधा है।"" रिपोर्ट के मुताबिक मध्य वर्ग के विस्तार के साथ ही बीमा बाजार में भी लोगों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0