businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में उछाल, निफ्टी रिकार्ड स्तर पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Nov 10, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Nifty ends at record 8344 Sensex slips from high levelदेश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 6.10 अंकों की तेजी के साथ 27,874.73 पर और निफ्टी 7.25 अंकों की तेजी के साथ 8,344.25 पर बंद हुआ। पूरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकार्ड उच्च स्तर छुआ, जबकि निफ्टी रिकार्ड उच्च स्तर पर बंद भी हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 50.82 अंकों की तेजी के साथ 27,919.45 पर खुला और 6.10 अंकों यानी 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 27,874.73 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,027.96 के ऊपरी और 27,764.75 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। आईटीसी (4.27 फीसदी), सनफार्मा (2.09 फीसदी), टाटा पॉवर (2.03 फीसदी), डॉ रेड्डीज लैब (1.34 फीसदी) और कोल इंडिया (1.32 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे ओएनजीसी (3.59 फीसदी), हिंडाल्को (2.37 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.26 फीसदी), एलटी (1.98 फीसदी) और एक्सिस बैंक (1.83 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.80 अंकों की तेजी के साथ 8,337.80 पर खुला और 7.25 अंकों यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 8,344.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,383.05 के ऊपरी और 8,304.45 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकार्ड उच्च स्तर छुआ। निफ्टी रिकार्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार पांच नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकार्ड उच्च स्तर को छुआ था और दोनों सूचकांक बुधवार को रिकार्ड उच्च स्तर पर बंद भी हुए थे।

सोमवार को बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 13.58 अंकों की तेजी के साथ 10,013.27 पर और स्मॉलकैप 17.64 अंकों की तेजी के साथ 11,134.81 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (2.81 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.00 फीसदी), बिजली (0.84 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.47 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में तेल एवं गैस (1.29 फीसदी), पूंजीगत वस्तुंए (1.01 फीसदी), बैंकिंग (0.53 फीसदी), वाहन (0.34 फीसदी) और रियल्टी (0.13 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,504 शेयरों में तेजी और 1,510 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 111 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0