businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

म्यूचुअल फंड ने 14,000 करोड रूपए के शेयर बेचे!

Source : business.khaskhabar.com | Apr 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Mutual Funds offloaded shares worth Rs 14000 crore in FY14नई दिल्ली। म्यूचुअल फंडों ने वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान 14,000 करोड रूपए से अधिक मूल्य के शेयर बेचे। इस तरह से, म्यूचुअल फंडों द्वारा लगातार पांचवे वर्ष शेयरों की शुद्ध बिक्री की गई।

 बाजार नियामक सेबी द्वारा एकत्र किए गए ताजा आंकडों के मुताबिक, म्यूचुअल फंडों ने बीते वित्त वर्ष के दौरान 14,208 करोड रूपए मूल्य के शेयरों की बिक्री की, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में 22,749 करोड रूपए मूल्य के शेयर बेचे गए थे।

 इससे पहले, 2008-09 में म्यूचुअल फंडों ने शेयर बाजार में 6,985 करोड रूपए का निवेश किया था और इसके बाद से फंडों द्वारा शेयरों की बिक्री की जा रही है। बीते पांच वित्त वषोंü में 2013-14 तक म्यूचुअल फंडों ने कुल 68,000 करोड रूपए से अधिक मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0