businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आइडिया की मोबाइल वालेट सेवा "आइडिया मनी" शुरू

Source : business.khaskhabar.com | Aug 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Money Idea Idea launched mobile wallet serviceमुंबई। दूरसंचार सेवा देने वाली निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आइडिया सेल्युलर ने इस क्षेत्र की अन्य कंपनियों एयरटेल, वोडाफोन और टाटा टेलीसर्विसेज के बाद मोबाइल फोन एवं डायरेक्ट टू होम रिचार्ज के साथ ही आवश्यक बिलों के भुगतान तथा धन हस्तांतरण के लिए आइडिया मनी की शुरूआत की। कंपनी ने कहा कि यह सेवा केवल उसके प्रीपेड उपभोक्ताओं को प्राप्त हो सकेगी और इसके लिए आइडिया मोबाइल कार्मस सर्विसेज लिमिटेड को रिजर्व बैंक से लाइसेंस मिल गया है। इस सेवा का विस्तार चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में किया जाएगा। इसके माध्यम से ग्राहक अपने मोबाइल फोन ओर डीटीएच को आसानी से रिचार्ज कर सकेंगे। इससे धन हस्तांतरित करने के साथ सभी आवश्यक बिलों को भुगतान किया जा सकेगा। इसके बाद कंपनी आइडिया मनी के जरिये खरीददारी करने और टिकट बुक करने जैसी सेवाएं शुरू करने पर विचार कर रही है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0