businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति सुजुकी के मार्केटिंग प्रमुख पारीक ने दिया इस्तीफा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 17, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Maruti Suzuki COO Mayank Pareek resignsनई दिल्ली। देश की कार बनाने वाली कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया के विपणन एवं बिक्री प्रमुख मयंक पारीख ने 20 साल काम करने के बाद यहां से इस्तीफा दिया है। हालांकि मनोनीत मुख्य परिचालन अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पारीक से टिप्पणी नहीं ली जा सकी हालांकि इस घटनाक्रम से जुडे लोगों का मानना है कि उन्होंने बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी के प्रवक्ता ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। अनुमान है कि वह वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स से जुड सकते हैं जो सवारी कार खंड में अपनी स्थिति बेहतर करने का प्रयास कर रही है। कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव के अलावा पारीक कंपनी का दूसरा प्रमुख भारतीय चेहरा हैं।

कंपनी में जापान की सुजुकी मोटर्स कापरेरेशन की बहुलांश हिस्सेदारी है। पारीक ने ऎसे समय पर इस्तीफा दिया है जब मारूति अगले महीने अपनी मंहगी सीडान सियाज पेश करने वाली है। कंपनी बडी कार के खंड में अपनी मौजूदगी बढाने के लिए संघर्ष रही है। पारीक ने कंपनी के ग्रामीण इलाकों में बिक्री का अभियान सफलतापूर्वक जारी रखा जिसकी शुरूआत पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर ने की थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0