businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एमटीएस देगा रिचार्ज कूपनों पर फुल टॉकटाइम

Source : business.khaskhabar.com | Jun 10, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 MTS offers full talk time on recharge couponsनई दिल्ली। सिस्तेमा श्याम ने अपने मोबाइल रिचार्ज कूपनों पर फुल टॉकटाइम देने की घोषण की है। यह पेशकश 30 रूपए मूल्य वाले कूपन से शुरू होगी और कंपनी 150 रूपए से अधिक मूल्य वाले कूपन पर अतिरिक्त टॉकटाइम देगी। कंपनी एमटीएस ब्रांड से दूरसंचार सेवाएं देती है। कंपनी के बयान के अनुसार उसने इस बारे में एक नयी पेशकश ऑफर का सिकंदर शुरू की है। एमटीएस के नये ग्राहकों को कनेक्शन लेते समय एक या दो रूपये के भुगतान के बदले 40 रूपये तक टॉकटाइम मुफ्त मिलेगा। इसी तरह 150 रूपये तथा अधिक मूल्य के कूपन खरीदने वालों को फुल टॉकटाइम के साथ-साथ 10 प्रतिशत अतिरिक्त टॉकटाइम मिलेगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0