businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एलएंडटी को मिले 1027 करोड के ऑर्डर

Source : business.khaskhabar.com | Jun 13, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 LandT Construction bags Rs 1027 cr ordeमुंबई। ढांचागत निर्माण क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) कंस्ट्रक्शन को इस साल मई और जून महीने में अब तक 1027 करोड रूपए के आर्डर मिले हैं। कंपनी ने बताया कि इस दौरान इमारतें और कारखाने बनाने के लिए उसे 967 करोड के आर्डर मिले हैं। इसमें बेंगलूर में 19 रिहायशी टावरों का निर्माण कार्य भी शामिल है जिसमें हर टॉवर में 19 मंजिलें होंगी। इमारतों और कारखानों की कुछ जारी परियोजनाों में भी कंपनी को आर्डर मिले हैं। इसके अलावा कई बडे नागरिक निर्माण कार्य, ऊर्जा संप्रेषण एवं वितरण तथा जल एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा करोबार में भी कंपनी को 60 करोड रूपए के आर्डर मिले हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0