businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इन्फोटेक एंटरप्राइजेज का नाम बदलकर अब साइंट लिमिटेड

Source : business.khaskhabar.com | May 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Infotech Enterprises rebrands itself as Cyientहैदराबाद| इन्फोटेक एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयरधारकों की संस्तुति मिलने के बाद बुधवार को यहां आधिकारिक तौर पर अपने नये नाम साइंट लिमिटेड की घोषणा की। कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं संस्थापक बी.वी.आर. मोहन रेड्डी ने कहा "अब हम साइंट के नाम से जाने जाएंगे। ब्रांड की यह नयी पहचान हमें एक अनूठी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे हमारे विजन और भविष्योन्मुख गतिविधियों का पता चलता है।"

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि साइंट लिमिटेड एक इंजीनियरिंग, नेटवर्क और ऑपरेशंस सॉल्यूशंस कंपनी है, जिसका मुख्यालय हैदराबाद में है। दुनिया के 38 स्थानों पर इसके 12,000 एसोसिएट हैं, जो एयरोस्पेस, उपभोक्ता, ऊर्जा, चिकित्सा, तेल व गैस, खनन, भारी मशीनरी, सेमीकंडक्टर, रेल यातायात, यूटिलिटीज और संचार जैसे उद्योगों को अपनी विशिष्ट सेवाएं प्रदान करते हैं।

ग्राहकों के साथ मिलकर कंपनी उनकी समस्याओं और जरूरतों का बारीकी से आकलन करती है। साइंट ने दुनिया भर में कंपनियों के साथ लंबे संबंध स्थापित किये हैं। इससे कंपनी को आगे बढ़ने में मदद मिलती है और एक बेहतर कल की कल्पना साकार होती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0