businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंफोसिस इंक ने वोल्वो कार से किया समझौता

Source : business.khaskhabar.com | Mar 18, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Infosys inks applications development deal with Volvoनई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बडी साफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी इंफोसिस ने वोल्वो कार के साथ एप्लिकेशन विकास संबंधी समझौता किया है।

 यह समझौता कई सालों के लिए किया है। इंफोसिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस समझौते के तहत वह विभिन्न डोमिन में वोल्वो के उपयोग में आने वाले विपणन एवं बिक्री, उपभोक्ता सेवा, विनिर्माण, उत्पाद विकास और कारपोरेट कामकाज के लिए एप्लिकेशन विकसित करेगी।

उल्लेखनीय है कि इंफोसिस 2010 से वोल्वो कार के लिए सेवाएं दे रही है। हालांकि इस समझौते की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। इंफोसिस विनिर्माण (यूरोप) के उपाध्यक्ष नितेश बंसल ने कहा कि हम वोल्वो कार के रणनीतिक आपूर्तिकर्ता हैं। हम उसे आधुनिक आईटी सुविधा सेवा उपलब्ध कराते हुए बहुत खुश हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0