businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंफोसिस ने 3000 कर्मचारियों को गिफ्ट किए आईफोन-6

Source : business.khaskhabar.com | Jan 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Infosys has 3,000 employees Gift I Phone  6नई दिल्ली। देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस ने अच्छा काम करने वाले अपने 3,000 कर्मचारियों को आईफोन-6 बांटा है। यह खबर एक आर्थिक पत्र ने दी है। इसके पहले एचसीएल ने अपने कई कर्मचारियों को विदेशों में छुियां मनाने भेजा तो कुछ को मर्सिडीज कारें भेंट की। पत्र के अनुसार कंपनी नो शानदार काम करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए आईफोन का नया मॉडल भेंट किया है। बताया जाता है कि विशाल सिक्का के सीईओ बनने के बाद से उन्होंने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया था ताकि वे नए आइडिया लाएं और कंपनी को आगे बढने में मदद करें। बढिया काम करने वाले कर्मचारियों को आईफोन सिक्का के पत्र के साथ दिए गए।

कर्मचारियों को यह अभी पता नहीं है कि उनकी विशेषताओं का आकलन कैसे किया जा रहा है। उन्हें अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उनके परफॉमेंüस को कैसे आंका जा रहा है। इसके लिए कंपनी सीआरआर का सहारा लेती है। लेकिन अभी उस पर चर्चा भी नहीं शुरू हुई है। दरअसल कंपनी नहीं चाहती कि उसके कर्मचारी नौकरी छोडकर जाएं। पिछले साल जुलाई-सितंबर में उसके 20 फीसदी कर्मचारी नौकरी छोडकर चले गए थे। इसे रोकने के लिए ही इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। आईटी कंपनियों में पिछले साल बडे पैमाने पर कर्मचारी इधर-उधर हो गए थे। उसे रोकने के लिए कर्मचारियों को खुश करने के उपाय किए जा रहे हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0