businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इन्फोसिस के मुख्य वित्त अधिकारी राजीव बंसल ने दिया इस्तीफा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Infosys CFO Rajiv Bansal resignsबेंगलुरू। देश की दूसरी सबसे बडी साफ्टवेयर सेवा कंपनी इन्फोसिस ने सोमवार को कहा कि उसके मुख्य वित्त अधिकारी राजीव बंसल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह एम डी रंगनाथ लेंगे, जो कंपनी से पिछले करीब 15 साल से जुडे हैं। इन्फोसिस ने एक बयान में कहा कि इन्फोसिस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी राजीव बंसल ने कंपनी को अपने इस्तीफे की योजना के बारे में जानकारी दी। बयान में कहा गया कि 12 अक्टूबर 2015 का कारोबार खत्म होने पर रंगनाथ निवर्तमान मुख्य वित्त अधिकारी की जगह लेंगे। बंसल, 31 दिसंबर 2015 तक मुख्य कार्यकारी सलाहकार बने रहेंगे। इन्फोसिस ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि रंगनाथ को 12 अक्टूबर 2015 से मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0