businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय बाजारों का कारोबार बढकर पहुंचा 7 लाख करोड रूपए

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Indian market turnover soars to record high of over Rs 7 lakh croreमुंबई। भारतीय पूंजी बाजारों का कारोबार बढकर रिकार्ड उच्चस्तर 7 लाख करोड रूपए पर पहुंच गया है। प्रमुख एक्सचेंज एनएसई के कारोबार में तेज बढोतरी देखने को मिली है, वहीं बीएसई का कारोबार भी मात्रा के हिसाब से काफी बढा है।

 जून माह के डेरिवेटिव अनुबंध के निपटान के दिन दोनों ही एक्सचेंजों के वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) खंड के कारोबार में काफी बढोतरी दर्ज हुई। बीएसई में एफएंडओ कारोबार बढकर 2,31,391 करोड रूपए पर पहुंच गया बुधवार को यह 1.71 लाख करोड रूपए रहा था। वहीं एनएसई में एएंडओ कारोबार गुरूवार को 4.29 लाख करोड रूपए पर पहुंच गया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0