businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत होगा दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था : अंबानी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 05, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 India to be fastest growing economy in 2 3 years mukesh ambaniनई दिल्ली। भारत अगले दो-तीन साल में चीन को पछाडकर दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बन जाएगा। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने यह बात कही है। अंबानी ने कहा कि इस समय वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देश की वृद्धि संभावनाओं के लिए "उपहार" है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी ने बुधवार शाम ब्राउन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "अगले दो-तीन साल में हम दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था होंगे।

वृद्धि दर के मामले में हम चीन को पछाड देंगे। 2016-17 व 2017-18 में हम दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था होंगे।" अंबानी ने कहा कि 2014 का साल देश के लिए ऎतिहासिक रहा है। "मुझे लगता है कि देश के लोगों ने वास्तव में 30 साल बाद कुछ बोला है। मैं कारोबार क्षेत्र में 30 से 35 साल से हूं। अब हमें पूर्ण बहुमत वाली सरकार मिल गई है। मैं लगातार यह कहता रहा हूं कि 2014 का साल भारत के लिए भाग्यशाली वर्ष है।"

कच्चे तेल की कीमतों में हाल में आई गिरावट का जिक्र करते हुए अंबानी ने कहा कि अब यह 60 से 70 डालर प्रति बैरल है। यह वास्तव में उपहार है। यदि यह सिलसिला दो साल तक जारी रहता है, तो यह उपहार है। हाल में पेरिस के एक शोध संस्थान ने कहा है कि भारत एकमात्र प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिसकी वृद्धि की रफ्तार बढेगी। वहीं विकसित दुनिया के लिए मिले-जुले रूख का अनुमान लगाया गया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0