businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तो क्या 2,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत

Source : business.khaskhabar.com | Oct 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 India set to become USD 2 trillion economy this yearनई दिल्ली। भारत इस साल 2,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जबकि देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आकार पांच साल बाद यानी 2019 में 3,000 अरब डॉलर का होगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य में यह अनुमान लगाया गया है।

 आईएमएफ का अनुमान है कि मौजूदा मूल्य पर डॉलर में 2019 तक भारत दुनिया की सातवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था होगा। अभी यह दसवें स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के ताजा आंकडों के अनुसार इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2,050 अरब डॉलर का होगा, जो 2013 में 1,880 अरब डॉलर था। पिछले साल भी भारत दुनिया की दस बडी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था। आईएमएफ के अनुसार अमेरिका 17,420 अरब डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बडी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उसके बाद चीन 10,350 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर होगा।

 इस बीच, भारत के 2019 तक 3,000 अरब डॉलर के आंकडे को पार कर 3,180 अरब डॉलर पर पहुंचने उम्मीद है। रूस, ब्राजील और इटली को पछाडकर भारत दुनिया की सातवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उस समय ब्राजील की अर्थव्यवस्था का आकार 2,890 अरब डॉलर, रूस का 2,590 अरब डॉलर व इटली का 2,450 अरब डॉलर होगा। वहीं 2019 में भी अमेरिका 22,150 अरब डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बडी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। चीन 15,520 अरब डॉलर के साथ दूसरे व जापान 5,430 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर होगा। शीर्ष दस अर्थव्यवस्थाओं में जर्मनी (4,550 अरब डॉलर), ब्रिटेन (3,700 अरब डॉलर) और फ्रांस (3,390 अरब डॉलर) भी शामिल रहेंगे।