businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तो दुनिया का सबसे तेजी से बढने वाला निर्यातक बन जाएगा भारत!

Source : business.khaskhabar.com | Sep 18, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 India can become major export hub by 2030: HSBCदुबई। भारत वर्ष 2030 तक दुनिया का सबसे तेजी से बढने वाला निर्यातक देश बन सकता है और इस दौरान संयुक्त अरब अमीरात दुनिया का सबसे बडा आयात और निर्यात का केन्द्र होगा। एचएसबीसी ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2030 तक वस्तुओं के निर्यात के मामले में भारत में दुनिया का पांचवां बडा निर्यातक देश बनने की अपार क्षमता है। वर्ष 2014 में भारत इस मामले में वैश्विक स्तर पर 14वें स्थान पर है। भारत के अतिरिक्त वर्ष 2017 से 2030 के दौरान संयुक्त अरब अमीरात को निर्यात करने वाले देशों में चीनमलेशिया और तुर्की की हिस्सेदारी तेजी से बढेगी।

इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात में चीन भारत तुर्की और वियतनाम से वस्तुओ के आयात में भी बढोतरी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात के आयातकों एशिया और अंतर क्षेत्रीय व्यापार पर अधिक जोर देने से इन बाजारों से दीर्घकाल में आयात में बढोतरी होगी। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2030 तक चीन के निर्यात में पांच गुना की बढोतरी होने का अनुमान है क्योंकि वह एशिया के उभरते बाजारो के साथ आर्थिक संबंध मजबूत बनाने के अतिरिक्त वह पश्चिम एशिया और उत्तर अमेरिका पर भी ध्यान केन्द्रित करेगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0