businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत के 100 सबसे अमीर लोगों मे चार महिलाएं

Source : business.khaskhabar.com | Sep 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 India 100 richest includes only four women in Forbes listसिंगापुर। फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर लोगों में चार महिलाएं शामिल हैं जिसमें ओ पी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल और बायोकॉन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ भी शामिल हैं। इस सूची में थर्मैक्स समूह की अनु आगा और बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी की इंदु जैन भी शामिल हैं। इन चारों महिलाओं की संपत्ति संयुक्त रूप से 11.3 अरब डॉलर है और इस सूची में शामिल अमीरों की कुल 364 अरब डॉलर की सम्मिलित संपत्ति के तीन प्रतिशत से कुछ ऊपर है।

 बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स द्वारा तैयार भारतीय अमीरों की सालाना सूची में जिंदल ने 6.4 अरब डॉलर के निवल मूल्य के साथ भारत की सबसे अमीर महिला का खिताब बरकरार रखा है।
फोर्ब्स की सूची में जिंदल 12वें स्थान पर हैं जिसमें शीर्ष स्थान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का है जिनके पास 23.6 अरब डॉलर की संपत्ति है।

 उनके बाद इंदु का स्थान है जो 2.6 अरब डॉलर के निवलमूल्य के साथ 31वें स्थान पर रहीं। बायोकॉन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 81वें स्थान पर और थर्मैक्स की अनु 1.1 अरब डॉलर के साथ 94वें स्थान पर रहीं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0