businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

"भारत-रूस व्यापार 2015 तक होगा 15 अरब डालर"

Source : business.khaskhabar.com | Sep 29, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 India, Russia trade may touch 15 billion by 2015: Federation of Indian Export Organizationsमास्को। रूस के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2015 के अंत तक 15 अरब डालर हो जाने की उम्मीद है। ऎसा रूस पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध के मद्देनजर निर्यातकों द्वारा इस बाजार का फायदा उठाने की कोशिश के कारण संभव हुआ। फिलहाल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 10 अरब डालर है। भारतीय निर्यात संगठनों के परिसंघ (फियो) के अध्यक्ष रफीक अहमद ने कहा, "यूरोपीय संघ द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के के कारण कृषि-उत्पाद, रसायन और कपडा समेत विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय कारोबारयिों के लिए रूसी बाजार पर काबिज होने की बडी गुंजाइश और अवसर मिले। हमें इस गुंजाइश का फायदा उठाना चाहिए।" संगठन ने हाल ही यहां तीन दिन की "भारत प्रदर्शनी" आयोजित की है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने यूक्रेन मामले में रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0