businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आइडिया के मासिक किराए में वृद्धि

Source : business.khaskhabar.com | Jun 02, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Idea Cellular hikes monthly rentals by Rs 50मुंबई। आइडिया सेल्यूलर ने पोस्ट-पेड ग्राहकों के लिए मासिक किराया 50 रूपए बढा दिया है। यह बढोतरी जून से प्रभावी होगी। कंपनी सेवा डिलीवरी के प्रमुख (मुंबई परिचालन) अमित दिमरी ने पोस्ट पेड ग्राहकों को भेजे ईमेल में कहा है, "मासिक किराए में 50 रूपए प्रति महीने की वृद्धि की जा रही है। यह वृद्धि जून से लागू होगी।" कंपनी के ग्राहकों की संख्या मार्च के अंत तक 13.79 करोड थी। इसमें पोस्ट पेड ग्राहक 4 प्रतिशत है। इस बारे में संपर्क किए जाने पर आइडिया के मुख्य विपणन अधिकारी शशि शंकर ने कहा कि कंपनी शुल्क दरों तथा मासिक किराए में बदलाव करती रहती है। लेकिन फिलहाल वह यह नहीं बता सकते कि यह वृद्धि केवल मुंबई सर्किल के लिए या फिर सभी सर्किलों के लिए है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0