businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हुंदै की बिक्री घटी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 01, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Hyundai sales down 1.42 per cent to 48010 unitsनई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की कुल बिक्री जुलाई में आंशिक रूप से 1.42 प्रतिशत घटकर 48,010 इकाई रह गई। हुंदै ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी माह में 48,704 वाहन बेचे थे।
घरेलू बाजार में जून माह के दौरान हुंदै ने 29,260 इकाई वाहन बेचे, जो पिछले साल बिक्री 25,965 इकाई के मुकाबले 12.69 प्रतिशत अधिक है। इस महीने हुंदै का निर्यात 17.54 प्रतिशत घटकर 18,750 इकाई रहा जो पिछले साल के इसी माह में 22,739 इकाई था।
हुंदै मोटर इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हुंदै की संचयी वृद्धि 13.3 प्रतिशत रही और सवारी कारों के खंड में बाजार हिस्सेदारी 23 प्रतिशत है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0