businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ह्युंडई मोटर इंडिया की बिक्री 10 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Hyundai domestic car sales in Augustनई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी ह्युंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने गुरूवार को कहा कि सितंबर महीने में उसकी बिक्री साल-दर-साल आधार पर 9.8 फीसदी बढ़ी। आलोच्य महीने में कंपनी ने 56,535 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 51,471 वाहन बेचे थे।

घरेलू बाजार में बिक्री 21.3 फीसदी बढ़कर 42,505 वाहनों की रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 35,041 थी। निर्यात इस दौरान हालांकि 14.6 फीसदी गिरावट के साथ 14,030 वाहनों का हुआ। एक साल पहले की समान अवधि में यह संख्या 16,430 थी। कंपनी के वरिष्ठ बिक्री एवं विपणन उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ""बिक्री 21.3 फीसदी बढ़कर 42,505 वाहनों की हुई और यह किसी भी एक महीने की अब तक सर्वाधिक बिक्री है।"

उन्होंने कहा कि आधुनिक महंगी श्रेणी के ब्रांड क्रेटा, इलाइट आई20, आई20 एक्टिव और ग्रैंड की अधिक बिक्री बढ़ने से गत 17 साल में किसी भी एक महीने में घरेलू बाजार में सर्वाधिक बिक्री दर्ज की गई।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0