businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एचडीएफसी बैंक का लाभ बढा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 21, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 HDFC banks net profit increased 20 percentनई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक ने सितंबर तिमाही के शुद्ध लाभ में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। आलोच्य तिमाही में बैंक को 2,381.5 करोड रूपए शुद्ध लाभ हुआ, जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 1,982.32 करोड रूपए था। एचडीएफसी बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आय 13,894.7 करोड रूपए रही जो बीते साल की इसी अवधि में 11,937.7 करोड रूपए थी। बैंक ने कहा कि सितंबर तिमाही के लिए 455.9 करोड रूपए का प्रावधान किया गया जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 385.9 करोड रूपए था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0