businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सरकार ने एलपीजी, केरोसीन की कीमतों में वृद्धि रोकी

Source : business.khaskhabar.com | July 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Govt puts on hold hike in LPG, kerosene rateनई दिल्ली। सरकार ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश व केरल राज्य में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में वृद्धि पर रोक लगा दी। स्थानीय शुल्कों के चलते इन राज्यों में रसोई गैस महंगी हो गई थी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस आशय का आदेश जारी किया। इसके अनुसार राज्य विशेष शुल्कों को लेकर राज्य सरकारों के साथ लंबित परामर्श के मद्देनजर एलपीजी व केरोसीन के दाम में वृद्धि रोक दी जाए। आधिकारिक बयान के अनुसार हालांकि जिन राज्यों में कीमतें घटी हैं वहां इसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा।

 उल्लेखनीय है कि प्रवेश शुल्क तथ चुंगीकर आदि के चलते इन राज्यों में एलपीजी के दाम बढे थे। केरल में रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 4.50 रूपए प्रति सिलेंडर, कर्नाटक में तीन रूपए, मध्यप्रदेश में 5.50 रूपए तथा उत्तरप्रदेश में एक रूपये प्रति सिलेंडर बढा था। इसी तरह हरियाणा व उत्तरप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत बिकने वाले केरोसीन की कीमत क्रमश: 2 पैसे व 8 पैसे बढी थी। वहीं दूसरी और राज्य शुल्कों में कमी के चलते असम में एलपीजी सिलेंडर 9.50 रूपए, बिहार में 1.50 रूपए तथा महाराष्ट्र में 3 रूपए प्रति सिलेंडर सस्ता हो गया है।

 इसी तरह महाराष्ट्र में पीडीएस के तहत बिकने वाले केरोसीन में 11 पैसे प्रति लीटर तथा नवी मुंबई में 1.32 रूपये प्रति लीटर कमी आई है। केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क तथा राज्य सरकारों के वेट या ब्रिकी कर के अलावा कुछ राज्यों में प्रवेश शुल्क व चुंगीकर जैसे अनेक स्थानीय कर लगाए जाते हैं। सरकारी बयान में कहा गया है, "यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ राज्यों की राजस्व मांग देश भर के उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं बन जाए, सरकार ने 24 जुलाई 2014 को राज्य विशेष लागत (एसएससी) लागू की थी।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0