businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना-चांदी का आयात शुल्क में बढोत्तरी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 16, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Government hikes import tariff value on gold, silverनई दिल्ली। इराक में हिंसा भडकने से वैश्विक जिंस बाजार में कीमतों में तेजी के बीच सरकार ने सोने और चांदी के आयात शुल्क मूल्य बढाकर क्रमश: 411 डॉलर प्रति 10 ग्राम एवं 632 डॉलर प्रति किलो कर दिए हैं। इस महीने के पहले पखवाडे में सोने का शुल्क मूल्य 408 डालर प्रति 10 ग्राम और चांदी पर 617 डॉलर प्रति किलो था।

आयात शुल्क मूल्य वह न्यूनतम मूल्य है जिस पर सीमा शुल्क लगाया जाता है ताकि व्यापारी मूल्य कम दिखाकर शुल्क चोरी न करें। सरकार हर पखवाडे इसकी समीक्षा करती है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयातित सोने और चांदी पर आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि की अधिसूचना केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी की जा चुकी है। इराक में हिंसा बढने के चलते सोने की वैश्विक कीमतें पिछले दो सप्ताह में बढी हैं। सिंगापुर में सोने की कीमतें 1,283.90 डॉलर प्रति औंस है, जबकि चांदी का भाव 19.79 डॉलर प्रति औंस है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0