businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गूगल देगी 400 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-वाई

Source : business.khaskhabar.com | Sep 14, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Google to provide free WiFi across 400 railway stations in Indiaनई दिल्ली। गूगल भारत के 400 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा देने जा रही है। स्टेशनों पर वाई-फाई हॉटस्पॉट कनेक्टिविटी देने के लिए गूगल और भारतीय रेल के बीच एक साझेदारी की गई है।

इस साझेदारी को "प्रॉजेक्ट नीलगिरी" का नाम दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सुविधा 4 महीनों के अंदर शुरू कर दी जाएगी। यात्रियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अपने मोबाइल नंबर को वेरिफाई करना होगा, जिसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए वन टाइम पासवर्ड जाएगा। इसके बाद यात्री इस सेवा का फायदा ले सकेंगे।

इस सुविधा के तहत पहले 30 मिनट के लिए यात्रियों को हाई स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी, जो धीरे-धीरे कम होती जाएगी। पूरी यात्रा के दौरान यह सुविधा जारी रहेगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0