businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गूगल ने हिंदी मे शुरू की विज्ञापन सेवा

Source : business.khaskhabar.com | Dec 16, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Google Launches Hindi Advertising Serviceनई दिल्ली। ऑनलाइन सर्च कंपनी गूगल ने अपने डिस्प्ले नेटवर्क पर हिंदी में विज्ञापन सेवा शुरू की है, जिससे विज्ञापनदाता दुनिया भर में 50 करोड हिंदी भाषियों तक पहुंच बना सकेंगे। गूगल ने एक बयान में कहा है कि भारतीय भाषाओं के विकास को बल देने के अपने प्रयासों के तहत उसने यह कदम उठाया है।

इसके अनुसार, विज्ञापनदाता अब हिंदी भाषा में भी विज्ञापन दे सकेंगे। एक अनुमान के अनुसार वैश्विक स्तर पर 50 करोड से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं। कंपनी का कहना है कि उसकी इस पहल से वैश्विक विज्ञापनदाता भारत की सबसे तेजी से बढते ऑनलाइन उपयोक्ताओं से संपर्क साध सकेंगे। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि उसके इस कदम से हिंदी वेब की वृद्धि को बल मिलेगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0