businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जीएमआर को 593 करोड रूपए का नुकसान

Source : business.khaskhabar.com | Aug 14, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 GMR Posts Rs 593 Crore Consolidated Loss for June Quarterहैदराबाद। जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर को 30 जून 2014 की तिमाही के दौरान 593 करोड रूपए का समेकित नुकसान हुआ जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में उसे 326 करोड रूपए का नुकसान हुआ था। ऎसा ऊंची ब्याज दर और हैदराबाद हवाई अड्डे पर एईआरए द्वारा उपयोक्ता विकास शुल्क खत्म करने के कारण हुआ। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय बढकर 2,796 करोड रूपए रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 2,689 करोड रूपए थी। कंपनी ने जून 2014 की तिमाही में 832 करोड रूपए का ब्याज अदा किया जो पिछले साल की इसी तिमाही में 610 करोड रूपए था। समीक्षाधीन अवधि में हवाई अड्डों से होने वाली आय 1,289 करोड रूपए रही जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1,395 करोड रूपए थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0