फॉक्सकॉन बंद करेगी अपना चेन्नई संयंत्र!
Source : business.khaskhabar.com | Feb 10, 2015 | 

चेन्नई। फॉक्सकॉन इंडिया की एक कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को कहा कि उन्हें बताया गया है कि कंपनी मंगलवार से अपना संयंत्र बंद कर रही है, लेकिन प्रबंधन से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी। नोकिया के श्रीपेरंबुदूर संयंत्र में एक नवंबर, 2014 को उत्पादन निलंबित होने के बाद फॉक्सकॉन इंडिया ने 24 दिसंबर, 2014 से अपने संयंत्र में परिचालन निलंबित कर दिया।
नोकिया, फॉक्सकॉन की मुख्य ग्राहक थी। फॉक्सकॉन इंडिया कर्मचारी यूनियन के मानद अध्यक्ष ए. सुंदरराजन ने बताया, हमें आधिकारिक रूप से बताया गया कि प्रबंधन ने 10 फरवरी से संयंत्र बंद करने का निर्णय किया है। यह निर्णय हमें अपना आंदोलन तेज करने से नहीं रोकेगा। सुंदरराजन वर्तमान में विधायक भी हैं।