businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Forex reserves fall for second straight weekमुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला जारी है जो 4 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.889 अरब डालर और घटकर 349.037 अरब डालर रह गया। विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट दर्ज की गई।

पूर्व सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.433 अरब डालर घटकर 351.920 अरब डालर रहा था। बीते दो सप्ताह में मुद्रा भंडार में 6.322 अरब डालर की गिरावट आई है। यह 19 जून को समाप्त सप्ताह में अपने उच्चतम स्तर 355.46 अरब डालर पर था। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.650 अरब डालर घटकर 325.656 अरब डालर रहीं। वहीं स्वर्ण भंडार 21.48 करोड डालर घटकर 18.035 अरब डालर रहा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0