businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विदेशी पूंजी भंडार बढा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 17, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Foreign capital reserves increasedमुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार नौ जून को समाप्त सप्ताह में 23.64 करोड डॉलर बढकर 319.47 अरब डॉलर हो गया। यह जानकारी रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध आंकडे से मिली है। पिछले सप्ताह विदेशी पूंजी भंडार 47.10 करोड डॉलर घटकर 319.23 अरब डॉलर रह गया था।

आरबीआई के साप्ताहिक आंकडे के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा भंडार समीक्षाधीन सप्ताह में 30.85 करोड डॉलर बढकर 294.84 अरब डॉलर हो गया। पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 86.30 करोड डॉलर घटकर 294.53 अरब डॉलर रह गया था। आरबीआई ने कहा है कि डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार पर गैर अमेरिकी मुद्राओं-पाउंड, यूरो और येन- में उतार-चढाव का असर पडता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारतीय भंडार नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.54 करोड डॉलर घटकर 1.12 अरब डॉलर रह गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.67 करोड डॉलर घटकर 4.12 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 19.37 अरब डॉलर पर बना रहा। पिछले सप्ताह स्वर्ण भंडार 3.92 करोड डॉलर बढकर 19.37 अरब डॉलर हो गया था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0