businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

1810.25 करो़ड रूपये के एफडीआई प्रस्तावों को मंजूरी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 FDI proposals worth Rs 1810.25 croreनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को कुल 1,810.25 करो़ड रूपये मूल्य के छह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्तावों को मंजूरी दी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की सिफारिश पर इन्हें मंजूरी दी गई है।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ""एफआईपीबी की सिफारिश पर सरकार ने 1,810.25 करो़ड रूपये मूल्य के छह एफडीआई प्रस्तावों को मंजूरी दी है।"" इन प्रस्तावों में सबसे ब़डा 1,800 करो़ड रूपये का प्रस्ताव आईआईएफएल होल्डिंग्स का है। कंपनी ने विदेशी संस्थागत निवेशकों को शेयर जारी कर विदेशी पूंजी को वर्तमान 50.16 फीसदी से बढ़ाकर 80 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा था। 10 करो़ड रूपये का प्रस्ताव मानसून कैपिटल एलएलसी का था, जिसने एक घरेलू वैकल्पिक निवेश ट्रस्ट के कोष में निवेश की मंजूरी मांगी थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0