businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 117 अंक ऊपर,पहुंचा 29 हजार पार

Source : business.khaskhabar.com | Jan 22, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Equity markets, Sensex up 117 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में गुरुवार के कारोबारों में तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 117.16 अंकों की तेजी के साथ 29,006.02 पर और निफ्टी 31.90 अंकों की तेजी के साथ 8,761.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 68.93 अंकों की तेजी के साथ 28,957.79 पर खुला और 117.16 यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 29,006.02 पर बंद हुआ। दिनभर में सेंसेक्स ने 29,060.41 के ऊपरी और 28,892.23 के निचले स्तर को छुआ।

मात्र ढाई महीने में 28000 से 29000 का सफर...

सेंसेक्स ने मात्र ढाई महीने में 28000 से 29000 का सफर तय किया है। गौरतलब है कि पिछले साल 5 नवंबर को सेंसेक्स 28000 के आंकड़े पर था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दर में कटौती के बाद से शेयर बाजार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जानकारों का मानना है कि इस तेजी के पीछे ब्याज दर में कटौती से निवेश की बढ़ोतरी और विदेशी निवेशकों द्वारा शेयरों की खरीदारी मुख्य कारण हैं।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। सन फार्मा (3.65 फीसदी), एक्सिस बैंक (3.30 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.70 फीसदी), ओएनजीसी (2.01 फीसदी) और सिप्ला (1.73 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे-एनटीपीसी (2.44 फीसदी), रिलायंस (2.27 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.33 फीसदी), मारुति (1.02 फीसदी) और आईटीसी (0.64 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.35 अंकों की तेजी के साथ 8,745.85 पर खुला और 31.90 अंकों यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 8,761.40 बंद हुआ। दिनभर के कारोबारों में निफ्टी ने 8,774.15 के ऊपरी और 8,727.00 के निचले स्तर को छुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 8.00 अंकों की तेजी के साथ 10,710.24 पर और स्मालकैप 26.62 अंकों की तेजी के साथ 11,449.50 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। स्वास्थ्य सेवा (1.69 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.12 फीसदी), वाहन (0.72 फीसदी), धातु (0.67 फीसदी) और रियल्टी (0.54 फीसदी) में सबसे अधिक तेजी रही।

दो सेक्टरों- उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.96 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.77 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1333 शेयरों में तेजी और 1589 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 111 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0