businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

श्रीलंका से हट सकता है मछली निर्यात का प्रतिबंध

Source : business.khaskhabar.com | Jan 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 EU Considers Lifting Fish Export Ban on Sri Lanka कोलंबो। यूरोपीय संघ श्रीलंका पर से मछली निर्यात के लिए लगाया गया प्रतिबंध हटा सकता है। संघ इस बारे में विचार कर रहा है और उसने श्रीलंका को इसके लिए आवश्यक शर्तो की पूर्ति को लेकर सहयोग की पेशकश भी की है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने गुरूवार को जारी बयान में कहा, यूरोपीय आयोग ने एक बैठक के दौरान उन शर्तो को पूरा करने में श्रीलंका को सहयोग करने की पेशकश की है, जिसके मुताबिक मछली निर्यात पर लगा प्रतिबंध जल्द हटाया जा सकता है। इसके जरिये यूरोपीय आयोग ने श्रीलंका के साथ सामाजिक-आर्थिक संबंधों को विस्तृत करने तथा विकास कार्यRमों को लेकर रूचि दिखाई है।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय संघ को किए जाने वाले मछली निर्यात पर पाबंदी हटाने के प्रयासों के तहत श्रीलंका के विदेश मंत्री मंगला समरवीरा इस सप्ताह ब्रसेल्स की यात्रा पर थे। उन्होंने बेल्जियम के विदेश मंत्री डिडियर रेंडर्स और यूरोपीय संसद के सदस्यों से मुलाकात की थी। पर्यावरण, समद्री एवं मत्स्य पालन मामलों के यूरोपीय आयुक्त और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं विकास के यूरोपीय आयुक्त से उनकी वार्ता भी हुई थी। यूरोपीय संघ ने श्रीलंका द्वारा गहरे समुद्र में मछली पकडने के अंतर्राष्ट्रीय नियमों का लगातार उल्लंघन करने को लेकर यह पाबंदी लगाई थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0