businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सहारा को ईडी ने दिया नोटिस

Source : business.khaskhabar.com | Feb 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 ED serves notice on Sahara, Subrata under FEMAनई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लंदन में महंगी संपत्ति खरीदने के सिलसिले में 3,600 करोड रूपए के कोष हस्तांतरण मामले में विदेशी विनिमय कानून के उल्लंघन को लेकर सहारा समूह को शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस दिया। यह संपत्ति कुछ साल पहले खरीदी गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने मामले में करीब दो साल की लंबी जांच के बाद नोटिस जारी किया है। यह मामला लंदन में लग्जरी संपत्ति ग्रोसवेरनोर हाउस होटल खरीदने से जुडा है। इसके लिए 2010 में भारत से धन समूह को हस्तांतरित किया गया था।

विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत एजेंसी ने यह जांच की और आरोप लगाया है कि सहारा ने सौदे के लिए 3,600 करोड रूपए के हस्तांतरण के लिए रिजर्व बैंक से जरूरी मंजूरी प्राप्त नहीं की। सूत्रों ने कहा कि समूह ने उस समय रिजर्व बैंक के मौजूदा नियमों का उल्लंघन कर विदेशों में प्रत्यक्ष निवेश किया। रिजर्व बैंक ने मामले को ईडी को सौंपा और अब एजेंसी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ईडी जांच में पाया गया कि समूह ने कोष हस्तांतरण के स्वत: मार्ग के जरिए निवेश किया और कोष प्राप्त किया लेकिन सहारा ने इस संदर्भ में रिजर्व बैंक से जरूरी मंजूरी प्राप्त नहीं की।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0