businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ई-रिटर्न से जमा कराए गए कुछ लोगों के कर विवरण मे तांक झांक

Source : business.khaskhabar.com | Apr 07, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 E filers IT accounts unauthorisedly accessed:Fin Minनई दिल्ली। ऑनलाइन आयकर रिटर्न भरने वालो सावधान, वित्त मंत्रालय ने बताया है कि इंटरनेट प्रणाली से जमा कराए गए कुछ लोगों के कर विवरण को अनाधिकत तरीके से देखा गया है। इस बारे में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बहुक्रियात्मक प्रमाणी करण प्रणाली की रूप रेखा तैयार की जा चुकी है और उसे जल्दी ही लागू किया जाएगा।

 हालांकि आरटीआई के तहत मिले जवाब में कहा गया है कि इन घटनाओं में हैकिंग (नेटवर्क सुरक्षा को भेदने जैसा) कोई मामला सामने नहीं आया है। मंत्रालय ने हालांकि कहा कि इस तरह के कुछ मामले सामने आए हैं, जहां ई रिटर्न भरने वाले कुछ वर्ग के लोगों के प्रमाणीकरण के विवरण को कुछ लोगों ने वेबसाइट की बजाय अन्य स्त्रोतों से प्राप्त कर लिया और फिर पास-वर्ड को बदल कर ऑनलाइन प्रणाली पर जारी उनके आयकर विवरणों को देख लिया गया। मंत्रालय ने कहा है कि इस मुद्दे को हल करने के लिए बहुक्रियात्मक प्रमाणीकरण डिजाइन तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द लगा दिया जाएगा।

हालांकि, सुरक्षा कारणों से इसका ब्योरा नहीं दिया जा सकता। मंत्रालय से ऑनलाइन भरे गए आयकर रिटर्न की हैकिंग का ब्योरा मांगा गया था। मुंबई पुलिस ने पिछले साल दावा किया था कि शीर्ष उद्योगपतियों, अभिनेताओं व क्रिकेटरों जिनमें अनिल अंबानी, सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी, शाहरूख खान, सलमान खान शामिल हैं जिनके आनलाइन रिटर्न खातों को अवैध तरीके से एक्सेस किया गया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0