businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डुओलिंगो ने हिंदी में एप लांच किया

Source : business.khaskhabar.com | Feb 23, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Duolingo launched the app in Hindiनई दिल्ली। ऑनलाइन भाषा शिक्षा प्लेटफार्म डुओलिंगो ने सोमवार को देश में हिंदी में डुओलिंगो एप लांच किया, ताकि भारतीय लोग अंग्रेजी और अन्य भाषाएं आसानी से सीख सकें। डुओलिंगो के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक बयान में कहा, ""भारत जैसे विकासशील देशों में अंग्रेजी भाषा पेशेवर सफलता के लिए महत्वपूर्ण है और इससे आमदनी दोगुनी या तीन गुनी हो सकती है। हमारा लक्ष्य हर किसी को यथासंभव सर्वोत्तम भाषा शिक्षा का अवसर मुफ्त उपलब्ध कराना है।"" नया एप पूरी तरह से हिंदी बोलने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के उत्पाद प्रमुख अवनीश वर्मा ने कहा, ""हिंदी देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है, इसलिए हम पहले हिंदी बोलने वालों पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन हम दूसरी भाषा में भी एप लांच करना चाहते हैं।""

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0