businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन सांस्कृतिक उद्योगों को दे रहा आर्थिक मदद

Source : business.khaskhabar.com | Oct 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 China strengthens support for cultural industriesबीजिंग। चीन के वित्त मंत्रालय ने सांस्कृतिक उद्योगों को आर्थिक सहायता देने के लिए पांच अरब युआन (78.65 करोड डॉलर) की राशि निर्धारित की है।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस साल 850 सांस्कृतिक परियोजनाओं को पहले ही वित्तीय सहायता मिल चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में 6.25 प्रतिशत अधिक है। इस राशि का इस्तेमाल परंपरागत मीडिया को नए मीडिया से जो़डने में किया जाता है। मंत्रालय फिल्म एवं टेलीविजन, बुकस्टोर, विदेशी-सांस्कृतिक व्यापार जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भी आर्थिक मदद देगा।

वित्त मंत्रालय ने इस अभियान को शुरू करने से लेकर अब तक 4,000 से अधिक सांस्कृतिक परियोजनाओं को सहायता पहुंचाने के लिए 24.2 अरब युआन की विशेष राशि प्रदान की है। इस धनराशि ने सांस्कृतिक उद्योगों के पुनर्गठन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0