businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइसजेट की चेन्नई-बैंकाक उ़डान दिसंबर से

Source : business.khaskhabar.com | Nov 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Chennai Bangkok flight of SpiceJet from Decemberनई दिल्ली। सस्ती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को घोषणा की कि 10 दिसंबर से चेन्नई और बैंकाक के बीच एक नई सीधी अंतर्राष्ट्रीय उ़डान शुरू की जाएगी। स्पाइसजेट ने चेन्नई-बैंकाक मार्ग पर सीमित अवधि के लिए 9,999 रूपये का शुरूआती वापसी किराया रखा है, जिसमें सबकुछ शामिल होगा। नई उ़डान सेवा सप्ताह के छह दिन संचालित होगी।

स्पाइसजेट के बिक्री एवं वितरण संबंधित मामलों की प्रमुख और वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिल्पा भाटिया ने कहा, ""हम मानते हैं कि दक्षिणी बाजारों में भी एक अपार संभावना है और यह उ़डान चेन्नई के रास्ते देश के बाकी हिस्सों के यात्रियों को बैंकाक से जो़डने में मददगार साबित होगी।"" नई उ़डान बैंकाक के लिए कंपनी की दूसरी सेवा है। कंपनी ने बैंकाक के लिए पहली उ़डान कोलकाता से पिछले वर्ष शुरू की थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0