businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मुंबई में आ सकता है सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना!

Source : business.khaskhabar.com | Oct 16, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Central Bank of China may visit in Mumbai, Must Read  मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय से उन तकनीकी मुद्दों का समाधान करने की मांग की है जिनके कारण सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना को शाखा खोलने की मंजूरी देने में देरी हो रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फडणवीस ने वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को लिखे एक पत्र में उन तकनीकी मुद्दों के जल्द से जल्द समाधान का आग्रह किया है ताकि जल्द से जल्द शहर में बैंक की शाखा खुल सके।

चीन का केंद्रीय बैंक इस शहर में एक शाखा खोलने के लिए एक साल से अधिक समय से लाइसेंस का इंतजार कर रहा है। एक अधिकारी ने कहा "चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पिछले साल सितंबर में अपनी भारत यात्रा के दौरान मुंबई में सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना की एक शाखा शुरू करने की इच्छा जाहिर की थी। भारत सरकार ने फिर सकारात्मक जवाब दिया था।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0