businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कोयला ब्लॉक नीलामी शुरू, दौड में अंबानी, अदाणी भी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 14, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Bids starts for two coal blocks, Ambani, Adani also in queue to purchangeनई दिल्ली। कोयला ब्लाकों की नीलामी शनिवार को शुरू हो गई। इन खानों को खरीदने के लिए कतार में अंबानी, अदाणी और बिडला जैसे दिग्गज उद्योगपति भी हैं। तकनीकी बोली की अवस्था पार करने के बाद रिलायंस, अदाणी, एस्सार, जीएमआर, वेदांता और आदित्य बिडला समूह इन खानों के लिए बोली लगाने को लेकर पात्र हैं। इन दो खानों में एक ओडिशा में तथा दूसरी मध्य प्रदेश में हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सितंबर में 204 खानों की नीलामी को अवैध करा देते हुए इनका आवंटन रद्द कर दिया था। उसके बाद नए सिरे यह नीलामी की जा रही है। जिन दो कोयला खानों को नीलामी के लिये रखा गया है, वे ओडिशा में तालाबीरा-1 खान तथा मध्य प्रदेश में सियाल घोघरी खान हैं। तालाबीरा-1 बिजली क्षेत्र के लिये तथा सिआर घोघरी अन्य क्षेत्र के लिये है।
तालाबीरा खान के लिये पांच बोलीदाता तकनीकी रूप से योग्य पाये गये हैं। ये बोलीदाता अदाणी पावर, एस्सार पावर एमपी लि., जीएमआर छत्तीसगढ एनर्जी लि., ओपीजी पावर जनरेशन प्राइवेट लि. तथा सेसा स्टरलाइट लि. हैं। पहली खेप में 21 खानों की नीलामी के लिये करीब 134 बोलीदाताओं ने शुरूआती चरण पार किया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0