businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ 170 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 31, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Bharti Airtel Q2 net profit zooms 170 percent, highest since March 2011नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 170 फीसदी बढ़ा। कंपनी ने गुरूवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसे इस अवधि में 1,383 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह मार्च 2011 के बाद से सर्वाधिक तिमाही शुद्ध लाभ है। कुल समेकित आय इस अवधि में 7.1 फीसदी बढ़कर 22,845 करो़ड रूपये रही। समेकित मोबाइल डाटा आय साल-दर-साल आधार पर 66.7 फीसदी बढ़कर 2,450 करो़ड रूपये रही। दिल्ली की कंपनी भारती एयरटेल का कारोबार एशिया और अफ्रीका के 20 देशों में फैला हुआ है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0