businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजाज ऑटो की बिक्री 13 फीसदी बढी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 04, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Bajaj Auto sales up 13 percentमुंबई। दुपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने सोमवार को कहा कि जुलाई महीने में उसकी बिक्री की संख्या में साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने जुलाई 2014 में 3,19,292 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 2,81,327 वाहन बेचे थे। कंपनी की निर्यात संख्या में आलोच्य अवधि में 54 फीसदी वृद्धि रही। जुलाई 2014 में 1,69,755 वाहनों का निर्यात हुआ, जो एक साल पहले 1,10,023 था। कंपनी ने कहा कि निर्यात का यह आंकडा किसी भी एक महीने के लिए अब तक का सर्वाधिक है। जुलाई 2014 में मोटरसाइकिलों की बिRी नौ फीसदी बढकर 2,67,841 की संख्या में हुई, जो एक साल पहले 2,46,828 थी। वाणिज्यिक वाहनों की बिRी 49 फीसदी अधिक 51,451 संख्या में हुई, जो एक साल पहले 34,499 थी। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की यह संख्या भी कंपनी के लिए किसी भी एक महीने में अब तक का सर्वाधिक है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0