अप्रैल-दिसंबर में 9.5 लाख करो़ड रूपये का कर संग्रह
Source : business.khaskhabar.com | Jan 07, 2016 |
नई दिल्ली। अप्रैल-दिसंबर 2015 के दौरान सरकार ने 9.5 लाख करो़ड रूपये का कर जुटाया है। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने बुधवार को ट्वीट कर बताया, ""दिसंबर तक कुल संग्रहित कर 9.5 लाख करो़ड रूपये रहा है, जो बजट के अनुमानों से 66 प्रतिशत अधिक है।"" मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार ने 6.47 करो़ड रूपये का अप्रत्यक्ष कर जुटाया है, जबकि 7.97 लाख करो़ड रूपये का प्रत्यक्ष कर जुटाया गया। 2015-16 बजट में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ कर 14.45 लाख करो़ड रूपये हो गया।