businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में अगले महीने लॉन्च होगी एप्पल की स्मार्टवॉच

Source : business.khaskhabar.com | Oct 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Apple Watch launching in India on November 6नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अमेरिका की दिग्गज एप्पल अंतत: 6 नवंबर को अपनी स्मार्टवॉच "एप्पल स्मार्ट" भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। इस साल अप्रैल में इसे कई देशों मसलन अमेरिका, फ्रांस, जापान और ब्रिटेन में पेश किया गया था।

अन्य देशों में इसे चरणबद्ध तरीके से उतारा जाएगा। एप्पल की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार भारत में यह स्मार्टवॉच 6 नवंबर से मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

तीन संस्करणों एप्पल वॉच स्पोर्ट, एप्पल वॉच और एप्पल वॉच एडिशन तथा दो आकार 38एमएम और 42 एमएम में पेश एप्पल वॉच के गोल्ड मॉडल की कीमत 349 डॉलर (23,000 रूपए) से 17,000 डॉलर (11 लाख रूपए) के बीच है। एप्पल ने हाल में अपने नए संस्करण के लिए लग्जरी ब्रांड हर्मेस से करार किया है। इसकी कीमत 1,100 डॉलर (71,300 रूपए) से शुरू होती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0