businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल ने मैकबुक प्रो के दाम घटाए

Source : business.khaskhabar.com | July 30, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Apple Inc slashes Mac Book Pro price in India by Rs 11000नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने अपनी 13 इंच वाली मैकबुक प्रो (नॉन रेटिना) के दाम बुधवार को 11000 रूपए घटाकर 78,900 रूपए करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इसके साथ ही उसने अपनी "मैकबुक प्रो विद रेटिना डिस्प्ले" का प्रोसेसर अधिक गति वाला किया है तथा मैमोरी भी दोगुनी कर दी है।

कंपनी का कहना है कि उसने नॉन रेटिना 13 ईंच मैकबुक प्रो की कीमत आज 11000 रूपए घटाकर 78900 (वैट सहित) रूपए की है। इसमें 2.5 गीगाहट्र्ज क्वाड कोर इंटेल कोर आईफाइव प्रोसेसर है। इसकी रैम चार जीबी की जबकि मैमोरी 500 जीबी की है। कंपनी की इस रेंज की मैकबुक प्रो में अनेक माडल हैं जिनकी वैट सहित कीमत 94000 रूपए से 129000 रूपए तक है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0