businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एपल करेगी बीट्स म्यूजिक और इलेक्ट्रानिक्स का अधिग्रहण

Source : business.khaskhabar.com | May 29, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Apple Buys Beats Music and Electronics for 3 Billion dollarन्यूयार्क। प्रौद्योगिकी कंपनी एपल म्यूजिक सर्विस कंपनी बीट्स म्यूजिक तथा बीट्स इलेक्ट्रानिक्स का 3 अरब डॉलर में अधिग्रहण करेगी। संगीत सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत करने के इरादे से कंपनी ने अधिग्रहण का निर्णय किया है। सौदा चौथी तिमाही में पूरा होने की संभावना है।

 अधिग्रहण के बाद बीट्स के सह-संस्थापक जिम्मी लोविन तथा डा.ड्रे एपल से जुड जाएंगे। इस महीने की शुरूआत में सौदे के बारे में अटकलें शुरू हुई थीं। एपल ने बयान में कहा, "एपल दो कंपनियों का कुल 3 अरब डालर में अधिग्रहण करने जा रही है।" बीट्स हेडफोन, ईयरफोन तथा स्पीकर्स बनाती है। साथ ही कंपनी के पास बीट्स आडियो साफ्टवेयर प्रौद्योगिकी का पेटेंट तथा बीट्स म्यूजिक है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0