businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अनिल अंबानी राजस्थान में 60 हजार करो़ड रूपये निवेश करेंगे

Source : business.khaskhabar.com | Nov 20, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Anil Ambani will invest Rs 60 in Rajasthanजयपुर। रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने गुरूवार को कहा कि राजस्थान में 6,000 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए 60 हजार करो़ड रूपये के समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है। परियोजना 30 हजार एक़ड क्षेत्र में फैला होगा। रिसर्जेट राजस्थान पार्टनरशिप समिट में अंबानी ने कहा, ""हमने राजस्थान को देश में अपने सौर विकास केंद्र के रूप में चुना है। सौर पार्क का विकास राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉर्प की साझेदारी में किया जाएगा।""

उन्होंने कहा कि रिलायंस समूह ने काफी पहले ही नवीकरणीय ऊर्जा, दूरसंचार, स़डक, वित्तीय सेवा और मनोरंजन क्षेत्र में 7,000 करो़ड रूपये से अधिक निवेश कर लंबी अवधि के निवेशक और साझेदार होने का परिचय दिया है।

व्यवसाय से इतर अंबानी ने कहा कि समूह जल्द ही धीरूभाई अंबानी मेमोरियल ट्रस्ट के कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी कार्यक्रम "हार्मनी होम फॉर सिल्वर्स" पर अमल शुरू करेगा। अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को विश्वस्तरीय सुविधा दी जाएगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0