businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एमवे इंडिया के सीईओ गिरफ्तार

Source : business.khaskhabar.com | May 27, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Amway India CEO arrestedहैदराबाद। डायरेक्ट सेलिंग क्षेत्र की देश की प्रमुख कंपनी एमवे इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विलियम एस पिंकने को अवैध वित्तीय लेन देन के आरोप में आंध्रप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुरनूल के पुलिस अधीक्षक रघुरामी रेड्डी ने बताया कि पिंकने को सोमवार को गुडगांव में हिरासत में लेकर मंगलवार को यहां लाया गया। उन्होंने बताया कि उन पर एमवे के माध्यम से अवैध वित्तीय लेन-देन का आरोप है। सीईओ पर प्राइज चीट एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम (बैन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही अदालत में पिंकने को पेश किया जाएगा। यह दूसरा मौका है, जब एमवे इंडिया के सीईओ को हिरासत में लिया गया है। एक साल पहले वित्तीय अनियमितता के मामले में पिंकने को केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0