businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आदित्य बिडला की जगह लेगी अजंता फार्मा!

Source : business.khaskhabar.com | Sep 23, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Ajanta Pharma to replace Aditya Birla Nuvo on Nifty Midcap 50नई दिल्ली। अजंता फार्मास्यूटिकल्स अगले महीने से एनएसई की निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में आदित्य बिडला की जगह लेगी। एनएसई स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन की अनुषंगी इंडिया इंडेक्स सर्विसेज एंड प्रॉडक्ट लिमिटेड (आईआईएसएल)द्वारा जारी बयान में कहा गया कि अजंता फार्मा को इस साल 19 अक्टूबर से शामिल किया जाएगा।

आदित्य बिडला समूह की होल्डिंग कंपनी आदित्य बिडला नुवो को सूचकांक से बाहर कर दिया जाएगा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में आम तौर पर ऎसी कंपनियां हैं जिनका बाजार पूंजीकरण चयन के समय 1,000 करोड रूपए से 5,000 करोड रूपए के बीच हो।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0