businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरा एयर एशिया का पहला विमान

Source : business.khaskhabar.com | Mar 22, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Air Asia India first aircraft arrives in Chennaiचेन्नई। मलेशिया की किफायती विमान सेवा प्रदाता कंपनी एयरएशिया ने अपने भारतीय परिचालन शुरू करने की दिशा में आगे बढाते हुए अपनी भारतीय अनुषंगी एयर एशिया इंडिया का पहला विमान शनिवार को यहां उतारा।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति मे बताया कि एयर एशिया समूह की भारतीय अनुषंगी एयर एशिया इंडिया को चेन्नई हवाईअड्डे पर आज पहला विमान मिला है। इसमें कहा गया है कि एयरबस ए-320 को फ्रांस के टाउलुस स्थित कारखाने से आज यहां चेन्नई स्थित हवाईअड्डे पर सुबह 9.25 बजे उतारा गया। रन-वे पर पानी की बौछार से विमान का स्वागत किया गया।

विमान मे 180 सीटें हैं। उल्लेखनीय है कि एयरएशिया इंडिया अभी अपना हवाई परिचालन शुरू करने के लिए हवाई परिचालन मंजूरी की प्रतीक्षा कर रही है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0